‘घूसखोर पंडित’ पर मायावती की आपत्ति, वेब सीरीज के टाइटल को लेकर सरकार से प्रतिबंध की मांग
लखनऊ. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर विवाद तेज हो गया है और इस पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने वेब सीरीज के नाम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार से इसे प्रतिबंधित करने की मांग की है।…
