जबलपुर में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन GST अधीक्षक पर मामला दर्ज, आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों के चलते की गई है।

CBI की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें अधिकारी के पास ज्ञात आय से करीब 156 गुना अधिक संपत्ति पाए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी के मुताबिक यह मामला लंबे समय से रडार पर था और अब आधिकारिक रूप से केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में सोमेन गोस्वामी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। यह मामला दामोह नाका क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े अहम सबूत भी सामने आए हैं।

फिलहाल CBI अधिकारी की चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *