तारक मेहता का उल्टा चश्मा में छत्तीसगढ़ का जिक्र, पोपटलाल ने बताई राज्य की खास बातें

सब टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों गणतंत्र दिवस का विशेष कार्यक्रम दिखाया जा रहा है, जहां आत्माराम तुकाराम भिड़े यानी मंदार चंदवाडकर ने सोसाइटी के सभी सदस्यों से भारत की जानकारी को लेकर सवाल-जवाब किए।

कार्यक्रम के दौरान चीट के जरिए एक व्यक्ति और एक राज्य का नाम निकाला गया और सभी को बारी-बारी से अलग-अलग राज्यों की विशेषताएं बतानी थीं। जब पत्रकार पोपटलाल की बारी आई तो उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य मिला और उनसे छत्तीसगढ़ की खासियत बताने को कहा गया।

पोपटलाल ने छत्तीसगढ़ की विशेषता बताते हुए कहा कि वहां “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” कहा जाता है और आभार जताने के लिए “बने करे जी” बोला जाता है, साथ ही वहां छत्तीसगढ़ी बोली जाती है। इस पर भिड़े ने पोपटलाल को टोकते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी ही बोली जाएगी, जैसे गुजरात में गुजराती बोली जाती है।

इसके बाद पोपटलाल ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बताई, जिस पर सोसाइटी में हल्की-फुल्की हंसी और मस्ती का माहौल बन गया और शो के इस सीन में छत्तीसगढ़ का जिक्र दर्शकों को खूब पसंद आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *