मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर कोकिला स्व. लता जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला श्रद्धेय लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लता दीदी की अद्वितीय संगीत साधना ने न केवल फिल्म जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों को उनके गीतों के जरिए आनंद और भावनाओं से जोड़ा, उनकी मधुर और अमर आवाज हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *