धारकुण्डी आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ब्रह्मलीन महाराज जी को दी श्रद्धांजलि

सतना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धारकुण्डी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम के अधिष्ठाता रहे ब्रह्मलीन महाराज संत शिरोमणि स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के पार्थिव देह के दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने महाराज जी के चरणों में नमन करते हुए उनके सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को याद किया और कहा कि स्वामी जी का तप, त्याग और उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा और समाज को लोककल्याण की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे, मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय बिताकर संतों से भेंट की, शोक संवेदना व्यक्त की और इसके बाद हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *