ओरछा में मुख्य सचिव का दौरा—राम राजा सरकार के दर्शन और निर्माण कार्यों का ज़मीनी निरीक्षण

निवाड़ी (ओरछा)। मध्य प्रदेश की ‘अयोध्या’ कहलाने वाले ऐतिहासिक शहर ओरछा में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने राम राजा सरकार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्य सचिव ने राम राजा लोक में चल रहे फेस 1 और फेस 2 के निर्माण कार्यों का नज़दीकी निरीक्षण किया और पूरे परिसर का जायजा लेते हुए इंजीनियरों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ओरछा पहुंचकर मुख्य सचिव अनुराग जैन और उनकी पत्नी सपना जैन ने प्रमुख राम राजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर और आसपास की पुरातात्विक धरोहरों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण की गुणवत्ता, समय-सीमा और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ओरछा में मुख्य सचिव का यह दौरा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राम राजा लोक परियोजना के तेजी से कार्यान्वयन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *