CM डॉ. मोहन ने कमिश्नर्स कलेक्टर्स की ली बैठक त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश पराली गेहूं उपार्जन समेत इन मुद्दों पर कही ये बात

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेश के कमिश्नर्स और कलेक्टर्स की बैठक लेकर आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए और पराली जलाने पर रोक तथा गेहूं उपार्जन की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

दरअसल भोपाल में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि और होली जैसे पर्वों को देखते हुए शांति समितियों के साथ बैठक कर जरूरी इंतज़ाम किए जाएं ताकि पर्वों के दौरान सामाजिक सौहार्द बना रहे।

मुख्यमंत्री ने मिलावटी मिठाइयों और रंगों में मिलावट पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो। कानून व्यवस्था बनाए रखते समय जनभावनाओं का भी पूरा ध्यान रखने की बात कही गई।

इसके साथ ही प्रदेश में जल संरचनाओं के निर्माण से जुड़े मुआवजा प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने और किसानों से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने पराली और नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा और गेहूं उपार्जन के दौरान मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *