CM डॉ. मोहन ने बजट के लिए PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार, बोले विकसित भारत @2047 की दिशा में मजबूत कदम

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में सीधा प्रसारण देखा। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकहितैषी बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती देता है और गरीब, किसान, महिला, युवा व मध्यम वर्ग को सशक्त करते हुए देश को वैश्विक विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की स्पष्ट दिशा तय करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एजुकेशन, हेल्थ और टूरिज्म जैसे हर अहम सेक्टर में यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को नई मजबूती देगा। जनकल्याणकारी बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार जताया।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बजट में आर्थिक ग्रोथ को रफ्तार देने के साथ सभी वर्गों के कल्याण पर फोकस किया गया है और विनिर्माण क्षेत्र के रणनीतिक विकास के लिए पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि एआई सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलने से देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी तकनीकी रूप से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वस्त्र उद्योगों में किए गए सुधारों से राज्यों को लाभ मिलेगा और 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान विकास को नई गति देगा। छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान देने और गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती किए जाने जैसे फैसले आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *