CM डॉ. मोहन ने केंद्र सरकार के वंदे मातरम प्रोटोकॉल का किया स्वागत बोले यह हमारी एकता का प्रतीक MP में भी होगा लागू

 भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर जारी किए गए नए प्रोटोकॉल का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया है, नए दिशा-निर्देशों के तहत वंदे मातरम के सभी छह छंदों को पूर्ण सम्मान के साथ गाने और राष्ट्रगान जन गण मन से पहले बजाने का प्रावधान किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री ने देश की एकता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब वंदे मातरम जैसे पावन राष्ट्रगीत को पूरे सम्मान के साथ गाने का निर्णय लिया जाता है तो यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना को सच्ची श्रद्धांजलि है और उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है जिनके त्याग से देश आजाद हुआ, वंदे मातरम हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को जगाता है और हमारी एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मध्य प्रदेश में इस निर्णय का त्वरित और पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा, सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और औपचारिक आयोजनों में नए प्रोटोकॉल के अनुसार वंदे मातरम के सभी छह छंद गाए जाएंगे और सभी लोग खड़े होकर इसका सम्मान करेंगे, सरकार का उद्देश्य है कि इस माध्यम से प्रदेश में राष्ट्रभक्ति और एकजुटता की भावना और अधिक मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *