भोपाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए भगवान भोलेनाथ की भक्ति के इस महापर्व की शुभकामनाएं व्यक्त कीं और सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि भक्ति त्याग और आत्मचिंतन का संदेश देने वाला दिन है जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री भोपाल स्थित प्रसिद्ध बड़वाले महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है मुख्यमंत्री की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में और भी उत्साह देखा जा रहा है।
पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम है शिव मंदिरों में जलाभिषेक रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन का दौर जारी है भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं और आस्था में डूबा मध्यप्रदेश शिवमय नजर आ रहा है।

