सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की सलामी लेकर प्रदेश और देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

 उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वज वंदन के बाद मुख्यमंत्री ने भव्य परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों सहित देशभर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

सीएम ने कहा कि विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश भी कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है और आने वाला समय प्रदेश के लिए नई संभावनाओं से भरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *