महू में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा

महू। मध्य प्रदेश के महू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का पिटारा खोल दिया। महू विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात देते हुए सीएम ने कई अहम घोषणाएं कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत आजाद चंद्रशेखर सरोवर और नानाजी देशमुख की प्रतिमा के अनावरण से हुई। इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों पर पुष्पवर्षा की, जिससे माहौल उत्साह और स्वागत से भर गया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महू के लिए 100 बेड के नए अस्पताल की घोषणा की। साथ ही महूगांव नगर परिषद को नगर पालिका बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार प्रतिबद्ध है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले के समय में शासकीय स्कूलों की हालत खराब थी और बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभा स्थल पर लाड़ली सेना की भी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी जोशीला नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *