National Startup Day पर सीएम डॉ मोहन यादव का युवाओं को संदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत की थी, जिसने देश की युवा शक्ति को एक नई दिशा दी है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे देश के युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं रहे, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नए-नए अध्याय लिख रहे हैं। उन्होंने स्टार्टअप के क्षेत्र में समर्पित सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की शुरुआत स्टार्टअप कल्चर को देश के दूरदराज इलाकों तक पहुंचाने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी। इस दिन का मकसद नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश आधारित विकास को गति देना है।

सीएम का यह संदेश उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने आइडियाज और मेहनत के दम पर देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सपना देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *