CM योगी ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं, लोकमंगल की कामना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माघ मेले में संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भी बधाई देते हुए लोकमंगल की कामना की है।

सीएम योगी ने कहा कि लोक आस्था और जगत पिता भगवान सूर्य की उपासना के इस पवित्र पर्व पर संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं पर भगवान भास्कर की कृपा बनी रहे और मां गंगा, यमुना व सरस्वती का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो, यही उनकी प्रार्थना है।

पोंगल पर्व को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि कृषि संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और अन्नदाता किसानों के पुरुषार्थ को समर्पित पावन पोंगल पर्व की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि समृद्धि और सद्भाव का संदेश देने वाला यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आनंद और आरोग्यता लेकर आए, यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *