गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित कल्याण मण्डपम् यानी कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया इस भवन का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया गया है जिससे आसपास के लोगों को मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम खर्च में मैरिज हाउस जैसी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
यह कल्याण मंडपम स्थानीय नागरिकों के सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा यहां लगभग 300 लोगों की क्षमता वाले विवाह समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक उत्सव और अन्य सामूहिक आयोजनों का आयोजन किया जा सकेगा भवन में एक विशाल हॉल के साथ किचन, स्टोर रूम और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के अंतर्गत EWS और LIG श्रेणी के आवंटियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए यह गोरखपुर जनपद का पांचवां कल्याण मंडपम है जो खास तौर पर निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को आर्थिक राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

