सिंगापुर में सीएम योगी की SATS अध्यक्ष केरी मोक से मुलाकात, जेवर एयरपोर्ट के लिए बड़ा समझौता

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान SATS Ltd के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केरी मोक के साथ सार्थक चर्चा की। उनकी उपस्थिति में SATS लिमिटेड ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर में विश्व स्तरीय कार्गो कॉम्प्लेक्स के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इसके साथ ही ताज SATS एयर कैटरिंग किचन की स्थापना भी की जाएगी, जो जेवर सहित उत्तर भारत के अन्य हवाई अड्डों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। इस साझेदारी को व्यापार को बढ़ावा देने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख विमानन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संदर्भ में यह दौरा प्रदेश के विमानन बुनियादी ढांचे और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *