सीएम योगी ने 2.51 लाख किसानों के खातों में भेजे 460 करोड़, कहा किसान समाज की रीढ़ है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख 51 हजार किसान परिवारों और उनके परिजनों के खातों में कुल 460 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जारी की गई।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख 51 हजार किसान परिवारों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई, जबकि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 किसान परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार उन्नत खेती के जरिए नए उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में सरकार का प्रयास रहता है कि 24 घंटे के भीतर पीड़ित के खाते में सहायता राशि पहुंच जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान समाज की रीढ़ है और किसी भी अनहोनी में सरकार उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रति परिवार औसतन पांच लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। अब किसानों को मुआवजे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, तकनीक के माध्यम से पैसा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *