जापान में सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘नया उत्तर प्रदेश’ अब बीमारू नहीं, अर्थव्यवस्था तीन गुना

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो में हिस्सा लेते हुए कहा कि आज का ‘नया उत्तर प्रदेश’ बीमारू राज्य नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुनी हुई है और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यूपी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

टोक्यो में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने भारत-जापान संबंधों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गहराई का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, विशाल उपभोक्ता बाजार और निवेश अनुकूल नीतियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने जापान के उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स को विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया और कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया संदेश में भी लिखा कि ‘Land of the Rising Sun’ जापान में प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स के साथ सार्थक संवाद हुआ और उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ में निवेश के अवसरों से अवगत कराया गया। उन्होंने जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक और इंडिया-जापान बिजनेस कोऑर्डिनेशन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *