उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने शहर के कोतवाल माने जाने वाले काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया, इसके बाद वे सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की, इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में विशेष पूजा और अभिषेक भी किया।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9:15 बजे ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ करेंगे, यह कार्यक्रम वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना है, इस अभियान का पहला चरण 15 अप्रैल तक चलेगा और दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।

