भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार भी इस मामले में सख्त रुख अपनाती दिख रही है, जिससे मंत्री विजय शाह पर कानूनी कार्रवाई और पद से हटाए जाने की संभावनाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस चलाने को लेकर कानूनी अभिमत मांगा है। इस मामले में एटर्नी जनरल से राय ली गई है और माना जा रहा है कि विजय शाह के खिलाफ इंदौर स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में मामला दर्ज कर केस चलाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दावोस दौरे से लौटने के बाद इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही मध्य प्रदेश सरकार को यह स्पष्ट कर चुका है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ किस तरह से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, और इसी के बाद सरकार ने आगे की प्रक्रिया तेज कर दी है।

