बिग बॉस फेम तान्या मित्तल पर गंभीर आरोप — सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने लगाई FIR की मांग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए ग्वालियर SSP ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फैजान अंसारी का कहना है कि तान्या मित्तल ने लोगों को पैसों के लिए धोखा दिया है, और उनके शो में कही गई परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें झूठी हैं। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि तान्या ने अपनी इमोशनल स्टोरीज़ बनाकर लोगों की सहानुभूति हासिल की, जबकि असलियत कुछ और है।

फैजान ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया है कि तान्या मित्तल का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बलराज नाम के व्यक्ति से रिश्ता था, जिसे उन्होंने झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भिजवाया। उन्होंने कहा कि तान्या न सिर्फ झूठ बोलती हैं, बल्कि अपने फायदे के लिए दूसरों की इमेज खराब करने से भी पीछे नहीं हटतीं।

फैजान ने पुलिस से FIR दर्ज करने और तान्या मित्तल की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

आपको बता दें, फैजान अंसारी पहले भी कई मशहूर सेलेब्रिटीज़ के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा चुके हैं — जिनमें पूनम पांडे, राखी सावंत, उर्फी जावेद, एल्विश यादव और आशिफ़ मिरियाज जैसे नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, पूनम पांडे के कैंसर वाले फेक पोस्ट पर भी कानपुर में शिकायत फैजान ने ही की थी।

अब देखना यह होगा कि तान्या मित्तल पर लगे इन आरोपों में कितनी सच्चाई है — क्योंकि ये मामला सोशल मीडिया की दुनिया में नई हलचल मचा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *