कांग्रेस विधायक के भाई पर गुंडागर्दी का आरोप, शराब दुकान में घुसकर बोतलें छीनीं, वीडियो हुआ वायरल

धार /भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल के भाई अर्जुन बघेल की कथित गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शराब दुकान में घुसकर जबरदस्ती शराब की बोतलें उठाते नजर आ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दुकान का कर्मचारी हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और बोतलें लेकर बाहर निकल गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी सकते में आ गए।

वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से न तो कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस अब अराजक और गुंडा तत्वों की पार्टी बनती जा रही है और विधायक के भाई का यह आचरण घोर आपत्तिजनक और आपराधिक कृत्य है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है और आम जनता के मन में प्रशासन की निष्पक्षता को लेकर शंका पैदा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *