गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश जंगल में गौवंश की हत्या बिरयानी सेंटरों तक सप्लाई का आरोप एक आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। गौ तस्करी और गौ मांस के मामलों के बीच धनपुरी थाना क्षेत्र से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां जंगल के भीतर एक गाय की निर्मम हत्या कर उसके मांस को डिब्बों में भरकर तस्करी किए जाने की तैयारी चल रही थी।

मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

नीलकंठ मंदिर के पीछे झाड़ियों के बीच दो लोगों द्वारा गौवंश को काटे जाने की खबर मिलने पर गौ रक्षक और हिंदू संगठनों के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना पुलिस गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे लेकिन एक को पकड़ लिया गया जिसकी पहचान मोहम्मद अंसार अंसारी निवासी वार्ड नंबर 11 भुटहीटोला थाना बुढार जिला शहडोल के रूप में हुई है जबकि फरार आरोपी अज्जू अंसारी निवासी सिंहपुर बताया जा रहा है।

मौके से पुलिस ने गौवंश का मांस धारदार हथियार रस्सी मोटरसाइकिल मोबाइल फोन सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है और प्रारंभिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि गौमांस की सप्लाई क्षेत्र में चल रहे कुछ बिरयानी सेंटरों तक की जाती थी।

पुलिस ने मामले में गोवंश प्रतिषेध अधिनियम पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौ रक्षक संगठनों का आरोप है कि जिले में लंबे समय से गौमांस का अवैध कारोबार चल रहा है जिस पर सख्ती से कार्रवाई की जरूरत है ताकि ऐसे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है वहीं एसडीओपी विकास पाण्डेय ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे रैकेट का खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *