क्रिकेटर उमेश यादव पहुंचे महाकाल की शरण में, पत्नी संग भस्म आरती में हुए शामिल, मांगा विश्व कल्याण का आशीर्वाद

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल के दरबार में आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां उमेश यादव नंदी हॉल में भक्ति में लीन नजर आए और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत-सत्कार भी किया गया, वहीं उन्होंने पत्नी के साथ भस्म आरती के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

दर्शन के बाद उमेश यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के बुलावे के बिना यहां आना संभव नहीं है और उन्होंने भगवान से विश्व शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *