भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, नर्स की गोली मारकर हत्या पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, महिला सुरक्षा के खोखले दावों को बताया आईना

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

उन्होंने लिखा कि सागर जिले के शाहगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी पर जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खोखले दावों की सच्चाई सामने ला दी है। थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके के पास हुई यह जघन्य वारदात यह बताती है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

उमंग सिंघार ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और यह स्थिति भाजपा सरकार की गंभीर रूप से अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और मृतका के परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *