संस्कृति और कला को मिला सम्मान, गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने कलाकारों को किया अलंकृत, बताया सांस्कृतिक विरासत का सच्चा संवाहक

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कलाकार सम्मान समारोह में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और कला, संस्कृति तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संवाहक होते हैं, जिनकी सृजनशीलता समाज को जोड़ने, लोगों को प्रेरित करने और राष्ट्र की पहचान को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *