एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात भर DJ पर नाचने के बाद सुबह देवर और भाभी की लाश एक ही फंदे से लटकी मिली, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और परिजनों के बीच हड़कंप मच गया
बताया जा रहा है कि यह मामला बखतपुर गांव का है, जो थाना एलाऊ क्षेत्र में आता है, जहां बीती रात एक कार्यक्रम के दौरान देवर और भाभी ने DJ पर जमकर डांस किया, इसके बाद सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने घरों में सोने चले गए
रात के सन्नाटे में दोनों घर से बाहर निकले और करीब 500 मीटर दूर एक जामुन के पेड़ के पास पहुंचे, जहां उन्होंने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजरे तो दोनों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली, जिसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतकों की पहचान अखिलेश कश्यप और सरोजनी के रूप में हुई है
फिलहाल दोनों की मौत के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है, हालांकि मामला कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे की सच्चाई क्या है

