Datia News: तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, महिला गंभीर रूप से घायल

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुरसड़ा थाना के बीकर की रहने वाली अनीता पांचाल के घर शनिवार को गैस सिलेंडर की डिलीवरी हुई थी। शाम को अनीता ने दीया जलाकर रखा था। दीया की लौ से आग भड़क गई और सिलेंडर इसकी चपेट में आ गया।

धमाके से मकान की छतें गिर गईं। मलबे के गिरने से दूसरे कमरे में बैठी महिला घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मकान के मलबे से दो राहगीर भी मामूली घायल हुए हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *