सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के काकागंज वार्ड में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां 45 साल के देवेंद्र कबीरपंथी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, सूचना मिलने पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के मुताबिक देवेंद्र प्रेशर मशीन से ड्रिलिंग का काम करता था और काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर मानसिक तनाव में था, मृतक के भाई पूरन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा पैसे वापस न करने और लगातार परेशान किए जाने के कारण देवेंद्र बेहद परेशान था।
परिजनों ने मीडिया को देवेंद्र का आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो भी दिखाया है जिसमें वह हेमंत ठाकुर नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहता नजर आ रहा है कि डेढ़ लाख रुपये वापस न मिलने की वजह से वह यह कदम उठाने को मजबूर हो गया।

