बजट और नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम का पलटवार: जगदीश देवड़ा बोले—एमपी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ

भोपाल। केंद्र सरकार के बजट और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि मध्यप्रदेश के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है। पूरे देश और हर वर्ग के लिए इस बजट में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि कैंसर और गंभीर बीमारियों का इलाज अब सस्ता होगा। यह बजट पूरी जनता के लिए है, और सरकार 2047 के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार में पहले ही हार चुकी है और बंगाल में भी हारने वाली है। कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाई हुई है।

जगदीश देवड़ा ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट बढ़ाया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह सब काम कांग्रेस को क्यों नजर नहीं आ रहे?

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि जिला अस्पतालों को बेहतर बनाया जाएगा और सभी विभागों के बजट में बढ़ोतरी की गई है।

मध्यप्रदेश को इसका पूरा लाभ मिलेगा। राज्यों को बजट में कटौती या बढ़ोतरी स्थिति के अनुसार मिलती है।

मध्यप्रदेश सरकार का बजट सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *