Dhurandhar The Revenge का टीजर रिलीज रणवीर सिंह का धांसू अंदाज़ फिर मचाएगा तहलका

एक्टर रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज लेकर आ रहे हैं और फिल्म का टीजर रिलीज होते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर धुरंधर द रिवेंज का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी धुरंधर द रिवेंज, इस दमदार लाइन के साथ टीजर ने फिल्म के एक्शन और देशभक्ति वाले टोन का साफ इशारा दे दिया है।

इससे पहले 2 फरवरी को रणवीर सिंह और आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कल 12:12 लिखा था जिसके बाद से ही फैंस को किसी बड़े ऐलान का इंतजार था और अब टीजर रिलीज के साथ सस्पेंस खत्म हो चुका है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है और धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर साल 2025 के अंत में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। स्पाई थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और ओपनिंग डे पर करीब 28 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की थी। भारत में फिल्म ने 831 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *