मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पहली बार अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दरबार में नतमस्तक हुए, राम मंदिर के शिलान्यास के बाद यह उनका पहला दौरा रहा, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा, साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी उनका मार्गदर्शन करती रहें, आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह पहले भी राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चंदा दे चुके हैं
रामलला दर्शन पर गरमाई सियासत
दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राम मंदिर किसी एक पार्टी की बपौती नहीं है, भगवान राम सबके हैं, उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह ने पहले ही मंदिर निर्माण में सहयोग दिया था और मंदिर बनने के बाद दर्शन करने की बात कही थी, जिसे अब उन्होंने पूरा किया है
बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं बीजेपी प्रवक्ता डॉ हितेष बाजपेयी ने इस दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह राजनीति के तहत यह कदम उठा रहे हैं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और राम मंदिर की विचारधारा हमेशा से एक-दूसरे के विपरीत रही है, ऐसे में यह दौरा राजनीतिक मकसद से प्रेरित नजर आता है

