भोपाल में स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद, हिंदू युवती से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी भोपाल से मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हिंदू युवती अपने साथ हुई मारपीट का आरोप लगाते हुए घटना का पूरा विवरण देती नजर आ रही है। युवती का कहना है कि घर के सामने मदरसे के पास स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त और भाई पर भी हमला किया गया। युवती के मुताबिक वह भोपाल के कल्पना नगर इलाके की रहने वाली है। मारपीट के दौरान उसके बाल खींचे गए और उसके भाई के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दोस्त पर भी हमला किए जाने का आरोप है। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यदि मामला सांप्रदायिक तनाव से जुड़ा पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *