तलाक.. तलाक.. तलाक… शायर मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, घर से धक्के मारकर निकाला बाहर

लखनऊ.मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना के साथ घरेलू हिंसा और तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति मोहम्मद साकिब पर आरोप है कि उसने हिबा को तीन बार तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद सआदतगंज पुलिस ने हिबा राना की शिकायत पर मोहम्मद साकिब और उसके पिता हसीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिबा राना और मोहम्मद साकिब की शादी साल 2013 में सुन्नी रीति-रिवाज से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से रिश्तों में तनाव बताया जा रहा है, आरोप है कि पति साकिब ने गुस्से में आकर हिबा को तीन बार तलाक कहा और उन्हें जबरन घर से निकाल दिया।

शिकायत के मुताबिक 9 अप्रैल 2025 को पति ने हिबा राना के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, जब हिबा की बहन आर्शिया राना उनसे मिलने पहुंचीं तो साकिब और भड़क गया और गाली देते हुए हमला करने की कोशिश की, इसी दौरान उसने तीन बार तलाक बोल दिया।

इतना ही नहीं, आरोप है कि साकिब ने हिबा राना को धक्के मारकर घर से बाहर कर दिया और दोनों बच्चों को घर के एक कमरे में बंद कर दिया, एफआईआर में कहा गया है कि इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान और डरी हुई है, साथ ही यह भी आरोप है कि साकिब और उसके ससुर लगातार हिबा राना और उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *