बड़वानी में भूकंप के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

करीब 12 बजकर 48 मिनट पर आए इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई, जिससे इलाके में हल्का कंपन महसूस हुआ और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र बड़वानी में ही जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था, जिसके कारण झटके हल्के रहे।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन अचानक आए इन झटकों ने लोगों को डरा जरूर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *