मिलावटी डेयरी घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई, किशन मोदी की 20 करोड़ से ज्यादा संपत्ति अटैच

सीहोर। भोपाल में मिलावटी डेयरी उत्पाद बेचने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक किशन मोदी की करीब 20 करोड़ 59 लाख रुपये की 11 अचल संपत्तियां अटैच कर दी हैं, यह कार्रवाई “मिल्क मैजिक” ब्रांड से जुड़े घोटाले में की गई है

इस मामले में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर किशन मोदी को मुख्य आरोपी बनाया गया है, ED ने 13 मार्च 2026 को उन्हें गिरफ्तार किया था, रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 18 मार्च को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

जांच में सामने आया है कि आरोपी मिल्क फैट में पाम ऑयल और अन्य हानिकारक रसायन मिलाकर नकली और घटिया डेयरी उत्पाद तैयार करता था, इतना ही नहीं इन उत्पादों को फर्जी लैब रिपोर्ट के सहारे विदेशों में भी निर्यात किया जा रहा था, जिनमें बहरीन, हांगकांग, सिंगापुर, ओमान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं

इस कार्रवाई ने न सिर्फ डेयरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि खाद्य सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल ED इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *