सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के वक्त एक बुजुर्ग को अचानक हार्ट अटैक आया। घटना से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सिवनी के छपारा नगर वार्ड नंबर एक में झंडा वंदन के दौरान बुजुर्ग मुनीलाल उइके की तबीयत बिगड़ी और वे जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।
इसी दौरान सह वार्ड प्रभारी प्रदीप उइके ने तुरंत उनकी जान बचाने के लिए CPR किया।
इसके बाद पार्षद दिनेश उइके और प्रभारी गणेश झरिया ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना ने मानवता और तत्परता की एक मिसाल पेश की है।

