जबलपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जबलपुर में EOW ने एक रिश्वतखोर बाबू को पकड़ने के लिए फिल्मी स्टाइल में पीछा किया। आरोपी बाबू को पकड़ने के लिए EOW ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया।
शिकायतकर्ता से चलती गाड़ी में रिश्वत लेते आरोपी बाबू को अंततः रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी लिपिक आकाश गुप्ता को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए दबोचा गया।
आकाश गुप्ता जिला अस्पताल में लिपिक के पद पर तैनात है। उसने MS पैथोलॉजी की जांच रोकने के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत मांग रखी थी। पैथोलॉजी संचालक मनोज श्रीवास्तव ने इस बात की शिकायत EOW से की थी।
खबर लिखे जाने तक EOW की टीम मामले की जांच और आरोपी से पूछताछ कर रही थी।

