कानून के जानकार भी नहीं बचे, इंदौर में वकील को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख की फिरौती मांगी, इनकार पर बदनाम करने और ब्लैकमेल की धमकी

इंदौर। इंदौर में एक बार फिर हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता को जाल में फंसाकर आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की, पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पीड़ित अधिवक्ता नवनीत शर्मा के पास एक महिला खुद को पीड़िता बताकर क्लाइंट बनकर पहुंची, पहले सहानुभूति दिखाई, फिर धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया और इसी भरोसे का फायदा उठाकर महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता को हनीट्रैप में फंसा दिया।

आरोप है कि महिला ने आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजकर बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी, गिरोह ने अधिवक्ता से 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया और जब वकील ने पैसे देने से इनकार किया तो बदनाम करने, झूठे आरोपों में फंसाने और सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की धमकियां दी जाने लगीं।

लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अधिवक्ता ने आखिरकार बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, शुरुआती जांच में पुलिस को संकेत मिले हैं कि यह मामला किसी संगठित गिरोह की सुनियोजित साजिश हो सकता है जो इसी तरह लोगों को निशाना बनाता है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *