‘हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा’ का संदेश, CM योगी की नौनिहालों को भावुक चिट्ठी, सपनों में रंग भरने का दिया आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले प्रदेश के बच्चों के नाम एक भावनात्मक पाती लिखी है, जिसमें उन्होंने बच्चों को अपने सपनों में रंग भरने और पूरे मन से पढ़ाई, खेलकूद और स्कूल की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और इसी उद्देश्य से 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाया जाएगा।

उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि विद्यालय सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पहली पाठशाला है, जहां से जीवन के संस्कार और भविष्य की दिशा तय होती है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को तकनीक का सही उपयोग करने, स्क्रीन टाइम कम कर एक्टिविटी टाइम बढ़ाने, खेलकूद और योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ-साथ आसपास के उन बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचाने में मदद करें जो किसी कारणवश शिक्षा से दूर हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश का सपना तभी पूरा होगा जब हर बच्चा पढ़ेगा और हर बच्चा आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *