28 नवंबर को रिलीज होगी ‘फकीरियत’ – रहस्यवाद और आध्यात्मिक सफर पर आधारित कहानी तैयार है सिनेमाघरों में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए

हिंदी फिल्म फकीरियत 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म रहस्यवाद और आध्यात्मिकता के गहरे संसार को सामने लाने का प्रयास है। कहानी क्रियायोग के प्रणेता महावतार बाबा और हिमालय में हजारों वर्षों से साधना कर रहे महान संतों की जीवन-शिक्षाओं पर आधारित है।

फिल्म की कथा गुरूमाई मां रुद्रात्मिका के आध्यात्मिक सफर, उनकी साधना और गुरु कार्य के दौरान आने वाले संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। महावतार बाबाजी के साथ-साथ रामकृष्ण परमहंस, स्वामी समर्थ, शंकर महाराज, बाबा कालभैरव, बाबा भद्रबाहू, हेडाखान बाबा और मां काली जैसे महात्माओं को भी इस फिल्म में सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है। उनकी शिक्षाओं और मार्गदर्शन को संवादों और घटनाओं के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

फकीरियत की कहानी मां रुद्रात्मिका की पुस्तकों चिरुट जलती है और अध्यात्म एक विद्रोह, एक क्रांति से प्रेरित है। निर्देशन किया है संतोष मांजरेकर ने, जबकि पटकथा अनिल पवार ने लिखी है। संवाद लेखन में मां रुद्रात्मिका और अनिल पवार दोनों का योगदान है।

फिल्म में दीपा परब, उदय टिकेकर, संदेश जाधव, विनीत शर्मा, अक्षय वर्तक, नयन जाधव और अनीषा सबनीस महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं संतोष जुवेकर एक खास किरदार में दिखाई देंगे।

आध्यात्मिक रहस्यवाद और अद्भुत संत परंपरा पर आधारित यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी और दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *