फालूदा बना जानलेवा, खाने के बाद 4 लोग बेहोश, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां फालूदा खाने के बाद चार लोग अचानक बेहोश हो गए।

यह मामला भितरवार कस्बे का है, जहां डडुंमर निवासी 26 वर्षीय रवि, 14 वर्षीय मन्नू, 38 वर्षीय रेणु और 14 वर्षीय आशीष ने सोमवार शाम एक ठेले पर फालूदा खाया था।

फालूदा खाने के कुछ ही देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजन तुरंत सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

इस घटना ने एक बार फिर बाहर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *