Farah Khan ने इस एक्ट्रेस को बताया नेचुरली ब्यूटीफुल, कहा– इनके अलावा शायद ही कोई और हो

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म डायरेक्टर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। अपने कुक दिलीप के साथ किचन में मस्ती, नोकझोंक और मजेदार बातचीत के चलते उनके वीडियो फैंस को खूब पसंद आते हैं। इसी बीच अपने एक नए वीडियो में फराह खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की नेचुरल ब्यूटी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

हाल ही में फराह खान एक स्किन केयर ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। इसी दौरान उनके कुक दिलीप ने उनसे खूबसूरती का राज पूछ लिया। इस पर फराह ने हंसते हुए कहा कि उनके चेहरे का ग्लो पूरी तरह नेचुरल है। ब्रांड को प्रमोट करते हुए उन्होंने अपनी स्किन का राज उस प्रोडक्ट को बताया, लेकिन बातचीत के बीच उन्होंने बॉलीवुड की नेचुरल ब्यूटी को लेकर भी टिप्पणी कर दी।

फराह खान ने कहा कि ऐश्वर्या राय को छोड़ दें, तो बॉलीवुड में शायद ही कोई एक्ट्रेस ऐसी है जिसे पूरी तरह नेचुरली ब्यूटीफुल कहा जा सके। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि फराह खान पिछले डेढ़ साल से लगातार यूट्यूब व्लॉग्स बना रही हैं। अपने इस अनोखे कॉन्सेप्ट के तहत वह शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन समेत कई बड़े सितारों और टीवी सेलेब्स के घर जाकर शूट कर चुकी हैं। उनके वीडियोज को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और कई वीडियो मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

एक इंटरव्यू में फराह खान ने यह भी खुलासा किया था कि यूट्यूब से उन्होंने इतनी कमाई कर ली है, जितनी वह फिल्मों को डायरेक्ट करके भी नहीं कर पाईं। आने वाले समय में फराह खान रियलिटी शो ‘द 50’ को होस्ट करती भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *