उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है, जहां ‘नीले ड्रम’ के डर ने एक पति को इतना डरा दिया कि उसने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी और दोनों को साथ रहने के लिए भेज दिया।
पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव का है, जहां राजकुमार की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे यह रिश्ता विवाद का कारण बन गया, इसी दौरान राजकुमार ने पत्नी के फोन में उसकी और उसके प्रेमी की आपत्तिजनक तस्वीरें देख लीं, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया।
विवाद के बीच एक दिन राजकुमार ने पत्नी के फोन में अपनी ही एक तस्वीर देखी, जिसमें ‘नीला ड्रम’ और ‘सीमेंट’ लिखा हुआ था, यह देखकर उसके होश उड़ गए और वह बुरी तरह डर गया, जिसके बाद मामला अलगाव तक पहुंच गया।
जब दोनों पक्ष मीडिएशन सेल पहुंचे तो पत्नी ने साफ तौर पर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद रख दी, ऐसे में पति ने डर के चलते न सिर्फ उसे जाने की इजाजत दे दी बल्कि सभी के सामने दोनों की शादी भी करा दी, इस फैसले को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

