बहू की प्रताड़ना से तंग ससुर ने किया सुसाइड लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली पुलिस को मिला सुसाइड नोट

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 95 साल के बुजुर्ग ने कथित तौर पर पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली यह मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गोली बुजुर्ग के पेट में लगी और पीठ से आर पार निकल गई घटनास्थल पर उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल भी बरामद हुई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें कथित तौर पर बड़ी बहू द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया गया है बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मृतक की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी रामाधार गुप्ता के रूप में हुई है जो डेयरी का संचालन करते थे फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *