महाकाल की शरण में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी, उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर किया पूजा-अर्चना

उज्जैन/भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को एक बार फिर उज्जैन पहुंचे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चचना की और आशीर्वाद लिया।

सुनील शेट्टी की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था है और इसी आस्था के चलते वह समय-समय पर उज्जैन आते रहते हैं। मंगलवार दोपहर वह सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां गर्भगृह के बाहर से उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा कि बेटे की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले वह बाबा महाकाल से सफलता की कामना करने आए थे और अब फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद आभार जताने के लिए दोबारा महाकाल की शरण में आए हैं।

उन्होंने कहा कि महाकाल का आशीर्वाद परिवार के लिए शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा देता है और हर बार यहां आकर मन को अलग ही शांति मिलती है, इसलिए वह अपनी खुशियों और कामयाबी के पलों में बाबा महाकाल का धन्यवाद करना नहीं भूलते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *