साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा आज 41 साल की हो गई हैं… और उनके जन्मदिन पर फैंस को मिला है एक शानदार तोहफ़ा। नयनतारा जल्द ही नंदमुरी बालकृष्ण की मेगा फिल्म NBK111 में नज़र आने वाली हैं, और मेकर्स ने इस खास मौके पर उनका फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है।
पोस्ट में लिखा गया— “वह रानी… जो महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को साथ लिए चलती है।”
यानी साफ है… फिल्म में नयनतारा का किरदार बेहद दमदार, शाही और रहस्यमयी होने वाला है। इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने पूरे NBK111 टीम की ओर से नयनतारा को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं और उनके शानदार लुक को फैंस के सामने पेश किया।
आपको बता दें, नंदमुरी बालकृष्ण की इस भव्य ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं गोपीचंद मालिनेनी… और फिल्म की आधिकारिक घोषणा खुद बालकृष्ण के जन्मदिन पर की गई थी। अब नयनतारा की एंट्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए फैंस का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है।
अगर बात करें नयनतारा के वर्कफ्रंट की— तो NBK111 के अलावा वे अनिल रविपुडी की फैमिली एंटरटेनर मन शंकर वर प्रसाद गरु में भी दिखाई देंगी। इसके साथ ही सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक में भी नयनतारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नज़र आएंगी।
नयनतारा का ये शाही फर्स्ट लुक देखकर फैंस कह रहे हैं— “क्वीन इज़ बैक!”
वीडियो को लाइक करें, और ऐसी ही फिल्मी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

