पहले गला घोंटा फिर नसें काटीं और ईंट से कुचल दिया, पत्नी ने मामा के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुली साजिश की परतें

कानपुर।  जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची और अपने मामा के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि महिला ने पूरी योजना के तहत पहले पति को माता-पिता और परिवार से अलग किया और फिर बहाने से उसे गुरुग्राम ले गई। वहां मामा के साथ मिलकर पहले उसका गला घोंटा गया, फिर नसें काटी गईं और जब इतने से भी दिल नहीं भरा तो ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली गई।

पुलिस के मुताबिक युवक का शव गुरुग्राम के सेक्टर-10 इलाके में बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को एक बैंक की पर्ची मिली, जिस पर कानपुर का पता दर्ज था। इसी सुराग के आधार पर रेल बाजार पुलिस से संपर्क किया गया और शव की पहचान मीरपुर नवाब पार्क के पीछे रहने वाले फैसल इदरीसी के रूप में हुई। फैसल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने फैसल की पत्नी उज्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उज्मा ने ही पूरी हत्या की साजिश रची थी और अपने मामा आफताब के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उज्मा के किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध थे। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी से गहन पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरे आरोपी मामा आफताब की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *