फ्लोरल फैक्ट्री में लूट का खुलासा, 10 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में अगरबत्ती बनाने वाली फ्लोरल फैक्ट्री में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 10 घंटे में खुलासा कर दिया। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात बदमाशों ने सेंधवा स्थित फैक्ट्री में धावा बोलकर चंदन की लकड़ी, सुगंधित तेल, मोबाइल फोन और करीब 30 हजार रुपये नकद लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आरोपियों के भागने का रूट ट्रेस किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने शीरपुर और सांगवी थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी कर कार्रवाई की।

तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट का पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *