फूड इंस्पेक्टर की पत्नी से 3 लाख की ठगी, बिना OTP और कॉल के खाते से उड़ी रकम, मोबाइल हैक होने की आशंका

ग्वालियर। ग्वालियर में साइबर ठगों ने फूड इंस्पेक्टर की पत्नी को निशाना बनाते हुए उनके खाते से 3 लाख 36 हजार रुपये उड़ा दिए। हैरानी की बात यह है कि इस ठगी में न कोई OTP आया और न ही कोई कॉल।

घटना 10 मार्च की रात की बताई जा रही है। महिला मोबाइल पर सोशल मीडिया देख रही थी, तभी कुछ देर बाद फोन हैंग हो गया और अपने आप स्विच ऑफ होकर फिर चालू हो गया।

अगले दिन सुबह जब महिला ने मोबाइल देखा तो बैंक के कई मैसेज आए हुए थे, जिनमें खाते से लाखों रुपये निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र शताब्दीपुरम का है, जहां पीड़िता रंजना दुबे अपने परिवार के साथ रहती हैं।

पुलिस को आशंका है कि किसी APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक किया गया और UPI के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर रकम ट्रांसफर की गई।

पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है, जिनमें पैसे भेजे गए हैं।

ASP विदिता डागर के अनुसार, अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *